सोनौली: बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

सोनौली: बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

सोनौली: बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर सामान खरीदने गई आठ वर्षीय बच्ची को गांव का ही एक अधेड़ मदरसे में ले जाकर दुष्कर्म किया। रोती-बिलखती बच्ची जब घर पहुंच स्वजन को सारी बात बताई तो वह सकते में आ गए। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपित शमशुलहक के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिए गए तहरीर में बालिका की मां ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री घर से 20 रुपये लेकर दुकान पर सामान खरीदने गई थी। इस दौरान एक अधेड़ उसे गांव के एक मदरसा में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गांव में पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सिंह व थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनुज कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपित शमशुलहक पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान किया जा रहा है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे