ठूठीबारी: हर घर तिरंगा फहराने के लिए जनजागरण यात्रा निकला गया
ठूठीबारी: हर घर तिरंगा फहराने के लिए जनजागरण यात्रा निकला गया
आई एन न्यूज ठूठीबारी डेस्क:
पूरे देश में आज भारत के आजाद होने के 75 वें साल को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
आज गुरुवार को ठूठीबारी में आदर्श बाल विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा 75 मीटर लंबा तिरंगा लेकर जनजागरण यात्रा निकाला। जिसमे कोतवाल जे० पी० सिंह यादव, डिप्टी कमांडेंट एसएसबी जयप्रकाश ,भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी, उपाध्यक्ष सचिंद्र सिंह ,ग्राम प्रधान अजित कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष भवन गुप्ता ठूठीबारी टैक्सी स्टैंड से लेकर नो मैन्स लैंड तक और वहा से वापस बाईपास होकर टैक्सी स्टैंड पर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में विद्यालय के बच्चियों द्वारा भारत माता की मनमोहक झांकियां निकाली गई। पूरे नगर में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिन्द के नारों से गुंजायमान रहा।
यात्रा में लोगों से अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने का निवेदन भी किया गया। यात्रा को कोतवाल श्री यादव ने झंडा दिखा कर रवाना किया और साथ में सम्मिलित भी हुए। विद्यालय के बच्चों द्वारा 75 मीटर लंबा तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम् की गगनभेदी नारों से कस्बे के लोगों को जागरूक किया।
तिरंगा यात्रा में एस आई राजेश सिंह,अरुण दुबे,आरक्षी प्रभाकर,प्रदीप यादव,अजीत प्रधानाचार्य जितेंद्र पांडेय,अध्यापक सुरेश गुप्त, नाथू पटेल, रामेश्वर चौधरी, रानी, सुनीता, मुकेश गुप्ता,जगदीश कुशवाहा, रामप्रवेश यादव,मनीष मोदनवाल, ओमप्रकाश गुप्त,अख्तर,रमेश चौधरी, मो कैफ सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश ।





