फरेंदा: ट्रक ने मारी कार को टक्कर, थाने का गेट भी तोड़ा,अफरा तफरी
फरेंदा: ट्रक ने मारी कार को टक्कर, थाने का गेट भी तोड़ा अफरा तफरी
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क:
आनंद नगर कस्बे के मिल गेट के पास आज सोमवार की रात उस में अफरा-तफरी मच गया जब एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को कस्बे में ही घेर कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जैसे ही थाने के गेट पर पहुंची दुर्घटना से हड़वड़ाए ट्रक चालक ने थाने के मुख्य गेट को भी तोड़ दिया। ट्रक चालक के इस हरकत को देखते हुए आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गया।
फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
बता दें कि आज रात अगर पुलिस और स्थानीय नागरिक सतर्क नहीं होते तो र कस्बे में बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































