नेपाल: फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय का लुंबिनी कार्यक्रम स्थगित
नेपाल: फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय का लुंबिनी कार्यक्रम स्थगित
आई एन न्यूज़ भैरहवां डेस्क:
भारत के बॉलीवुड फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय के नेपाल भ्रमण के दौरान आज गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में भगवान बुध का दर्शन के लिए आगमन कार्यक्रम कोहरे के कारण एका एका स्थगित हो गया।
आज गुरुवार की दोपहर को काठमांडू से फ्लाइट द्वारा भैरहवां और भैरहवा से विशेष वाहन से लुंबिनी पहुंचने का कार्यक्रम था। लुंबिनी में भगवान बुध का दर्शन के साथ ही भारत और नेपाल के पत्रकारों से वार्ता तथा लुंबिनी विकास कोष द्वारा उनका स्वागत किया जाना था। किंतु नेपाल में भारी कुरेशा के कारण आज सभी फ्लाइट निरस्त हो गया। जिसके कारण उनका आज कार्यक्रम भी स्थगित हो गया।
उक्त आशय की जानकारी नेपाल लुंबनी विकास कोष के उपाध्यक्ष भिच्छू मैत्रेय जी ने दी है।
रूपंदेही नेपाल।





