आम बजट 2023: व्यापारी और सैलरी बेस कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात

आम बजट 2023: व्यापारी और सैलरी बेस कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात

आम बजट 2023: व्यापारी और सैलरी बेस कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात
सिगरेट, सोना-चांदी महंगा, खिलौने और मोबाइल पार्ट्स होंगे सस्ते–वित्त मंत्री ने किया ऐलान
आई एन न्यूज नई दिल्ली/ सोनौली डेस्क;
देश के आम बजट का आम से लेकर खास तक हर शख्स को इंतजार रहता है और देश की जनता की नजर भी वित्त मंत्री के भाषण पर टिकी रहती है। वित्त मंत्री का भाषण शुरू करने के साथ ही लोगों को सबसे ज्यादा जिस बात का इंतजार रहता है, वो है कि उसकी जेब का बोझ कम हुआ या फिर बढ़ गया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेस किया।
वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण का ये लगातार पांचवां बजट है। इसके साथ ही मौजूदा मोदी सरकार का आगामी 2024 आम चुनाव से पहले ये आखिरी पूर्ण बजट है। बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की गईं। लेकिन आम आदमी की जेब पर किस चीज का बोझ बढ़ने जा रहा है और किससे उसे राहत मिलेगी, आइए जानते हैं कि क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता हुआ।
खिलौने, साइकिल और लीथियम बैटरी सस्ती हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि कस्टम ड्यूटी, सेस, सरचार्ज दर में बदलाव किया गया है। खिलौनों पर लगने वाले सीमा शुल्क घटाकर 13 फीसदी किया गया यानी अब खिलौने सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा साइकिल को भी सस्ता किया गया है। लिथियम आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है। साथ ही मीडियम क्लास के लोगों को भी इनकम टैक्स में काफी राहत दी गई है।

इधर सोनौली बॉर्डर पर से…आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट आजम खान ने कहां कि आम बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव से व्यापारी और सैलरी बेस लोगों को काफी फायदा होगा ।
उन्होंने कहा कि सरकार मध्यमवर्ग व्यापारियों और सैलरी बेस लोगों को टैक्स में परिवर्तन करके काफी लाभ दिया है, जो प्रशंसनीय योग्य है। आइए देखते हैं कि मध्यमवर्ग के व्यापारियों सहित सैलरी बेस लोगों को कैसे फायदा मिलेगा।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे