गोरखपुर-फैजाबाद खंड सीट: तीसरी बार जीते भाजपा के देवेंद्र सिंह, खुशी की लहर

गोरखपुर-फैजाबाद खंड सीट: तीसरी बार जीते भाजपा के देवेंद्र सिंह, खुशी की लहर

गोरखपुर-फैजाबाद खंड सीट: तीसरी बार जीते भाजपा के देवेंद्र सिंह, खुशी की लहर

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह लगातार तीसरी बार जीते हैं। ऐसे में पूरे मंडल में समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी करुणा कांत मौर्य को 17 हजार 500 से अधिक मतों से हराया है।
बता दे कि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने हैट्रिक लगाई है। आठ राउंड तक चली मतगणना में देवेंद्र ने प्रथम वरीयता के मतों में ही जीत के लिए निर्धारित मतों का आंकड़ा प्राप्त कर लिया। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सपा के करुणा कांत मौर्य को 17 हजार 455 मतों से शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ देवेंद्र चौथी बार एमएलसी बने हैं। उन्हें कुल वैध मतों का 51.11 प्रतिशत वोट मिला है जबकि जीत के लिए 50 प्रतिशत से एक अधिक वोट की जरूरत थी। उन्हें कुल 51 हजार 699 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 34 हजार 244 वोट मिले। आठ हजार 65 वोट अवैध घोषित किए गए। जीत दर्ज करने के बाद देवेंद्र ने गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। देवेंद्र प्रताप सिंह को जीत की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपाइयों में खुशी की लहर व्याप्त है।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे