महराजगंज– घर बेच रहे बेटे को पिता ने जमकर धूना

महराजगंज-- घर बेच रहे बेटे को पिता ने जमकर धूना

Ravi sing
Indonepalnews MaharajJang

घर बेच रहे बेटे को पिता ने धूना —

निचलौल/महराजगंज
उपनिबन्धक कार्यालय मे नशे की हालत मे घर की रजिस्ट्री करने आये बेटे को बाप ने पीटा।रजिस्ट्री रोकी पकड़कर घर ले गया।
जानकारी के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा चरगहा गांवं अब्दुल रहमान का एक रिहायशी मकान सिसवा हास्पीटल के पास है।वह मकान अपने बेटे सरफराज ऊर्फ पप्पू को दिये थे कि बच्चों को रखकर पढ़ाई कराये।शुक्रवार को जमीन के दलाल सरफराज को शराब के नशे मे तहसील मे लाये और आनन फानन मे उसके सिसवा स्थित घर को बैनामा कराने के लिये स्टाम्प लिखवा लिये ।इसकी सूचना किसी ने उसके पिता को दे दी।उसके पिता अब्दुल रहमान भागे हुये तहसील आये।उनको देखते ही दलाल भाग खड़े हुये।अपने लड़के को नशे मे देख आपा खो बैठेऔर उसकी धुनाई शुरू कर दी।अभी वह रजिस्ट्री नही कर पाया उसे पकड़कर घर ले गये ।उसके पिता का कहना है कि कुछ लोग नशे मे तहसील लाकर हमारी जमीन लिखाने के फिराक मे थे।पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करायी जायेगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे