नौतनवा-सोनौली के प्रतिष्ठित कपडा व्यवसाई रुपेश अग्रवाल के पिता का निधन, शोक
नौतनवा-सोनौली के प्रतिष्ठित कपडा व्यवसाई रुपेश अग्रवाल के पिता का निधन, शोक
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा और सोनौली के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसाई रुपेश अग्रवाल के पिता गौरीशंकर अग्रवाल उम्र 80 वर्ष
का आज शाम उनके नौतनवा पड़ाव स्थित आवास पर निधन हो गया।
उनके निधन की खबर जैसे ही सोनौली के व्यापारियों को लगी व्यापारियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। तमाम व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर उनके नौतनवा स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे है।
बता दें कि प्रतिष्ठित व्यवसाई रुपेश अग्रवाल के पिता गौरीशंकर अग्रवाल जी एक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज वेदांता के चिकित्सकों की देखरेख में उनके निजी आवास पर ही चल रहा था।
आज मंगलवार की शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली और हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना जैसे ही आम हुई नौतनवा- सनौली नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए स्वर्गवासी आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





