विद्यासागर को सपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर,सोनौली में बैजू ने बाटी मिठाई
विद्यासागर को सपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर,सोनौली में बैजू ने बाटी मिठाई
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: समाजवादी पार्टी द्वारा महाराजगंज जिले से विद्यासागर को जिलाध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद भारत- नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में समाजवादी पार्टी के युवा नेता बैजू यादव ने बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के साथ सोनौली कस्बे के रामजानकी चौराहे पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है।
बता दे कि नरेश उत्तम पटेल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वीकृति पर महाराजगंज जिले से विद्यासागर को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिसकी सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का लहर दौड़ पड़ा।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के युवा नेता बैजू यादव के नेतृत्व में आज रविवार की शाम को सोनौली कस्बे के रामजानकी चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। इस मौके पर सपा नेता बैजू यादव ने कहा कि महाराजगंज जिले की कमान विद्यासागर को मिलने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश है। निश्चित रूप से इनके नेतृत्व में संगठन काफी मजबूत होगा।
खुशी का इजहार करने वालों में मुख्य रूप से नीरज गुप्ता, गुड्डू, राहुल,, सुदामा, राजकुमार मद्धेशिया, रंजीत यादव, सुमित जायसवाल, कमरुदीन, ध्रुव, मैनुद्दीन, बिजय, रामाआँचल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





