विधायक नौतनवा को मुडिला के किसानो ने सुनाई पीड़ा,कहां जान दे देंगे नहीं देंगे भूमि
विधायक नौतनवा को मुडिला के किसानो ने सुनाई पीड़ा,कहां जान दे देंगे नहीं देंगे 1 इंच भूमि
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा मुडिला के कई दर्जन किसान आज मंगलवार की सुबह नौतनवा स्थित डाक बंगले पर पहुंचकर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी को अपनी पीड़ा सुनाई और कहा कि अगर इस बार भूमि हमारी चली गई तो हम पूरी तरह से भूमिहीन हो जाएंगे, बेरोजगार हो जाएंगे। हम अपनी जान दे देंगे लेकिन अब जमीन नहीं देंगे।
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी किसानों की पीड़ा को गंभीरता से सुना और कहा कि इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से मिलूंगा जरूरत पड़ी तो आपकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंच आऊंगा। हमारा पूरा प्रयास होगा कि दुबारा आप की जमीन न ली जाए।
बता दें कि नौतनवा थाना क्षेत्र के मुडिला ग्राम सभा में एक बहुदेशीय हब बनने जा रहा है जिसके लिए 110 एकड़ भूमि की आवश्यकता है । किसानो का कहना है कि 50 एकड़ भूमि पहले ले लिया गया और 50 एकड़ फ़िर लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अगर यह भूमि चला गया तो मुडिला के करीब 300 किसान
पूरी तरह से भूमिहीन हो जाएंगे और भुखमरी की कगार पर खड़ा हो जाएंगे। सभी भूमि कृषि उपजाऊ है ।
विधायक को अपनी पीड़ा सुनाने वाले ग्रामीणों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रामबेलास निषाद, जोगेंद्र मौर्य, अवधेश यादव, रामकेवल प्रसाद, रामदेव निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





