नौतनवा: माता बनैलिया मंदिर में बृजेश मणि त्रिपाठी ने फलाहार किया वितरण

नौतनवा: माता बनैलिया मंदिर में बृजेश मणि त्रिपाठी ने फलाहार किया वितरण

नौतनवा: माता बनैलिया मंदिर में बृजेश मणि ने फलाहार किया वितरण
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र एवं अटूट श्रद्धा के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर नौतनवा की आराध्य देवी माता बनैलिया मंदिर परिसर में भाजपा नेता बृजेश त्रिपाठी ने कैंप लगाकर भक्तजनों में प्रसाद वितरण किया।
जैसा कि आज गुरुवार रामनवमी का अंतिम दिन है। आज के दिन बड़ी संख्या में महिला पुरुष भारत ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विख्यात माता बनैलिया मंदिर परिसर में सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंच माता का दर्शन करते हुए हवन पूजन करते हैं।
बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में भक्तजनों को देखते हुए उनमें नौतनवा चेयरमैन पद के प्रत्याशी बृजेश मणि त्रिपाठी ने मंदिर परिसर में कैंप लगाकर सुबह 6:00 बजे से भक्तजनों में केला, सेब सहित तमाम तरह के फलाहार के रूप में फल वितरित किया।
इसके पहले भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी माता बनैलिया का दर्शन कर नगर में सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से उमेश मद्धेशिया, विजय उपाध्याय, अवधेश मणि, अमित यादव, आशुतोष त्रिपाठी, आशीष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे