नौतनवा: नगर अध्यक्ष संतोष और महामंत्री विंध्याचल अग्रहरि बनाए गए

नौतनवा: नगर अध्यक्ष संतोष और महामंत्री विंध्याचल अग्रहरि बनाए गए

नौतनवा: नगर अध्यक्ष संतोष और महामंत्री विंध्याचल अग्रहरि बनाए गएनौतनवा: नगर अध्यक्ष संतोष और महामंत्री विंध्याचल अग्रहरि बनाए गए
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने आज नौतनवा नगर मे गठन कर अपने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दिया है।
आज रविवार की दोपहर को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश महाराजगंज जिले के जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल व जिला महामंत्री सुधीर अग्रहरि नौतनवा के एक मैरिज हॉल में व्यापारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्होंने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के नौतनवा नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल तथा नगर महामंत्री विंध्याचल अग्रहरि को मनोनीत करते हुए उन्हें फूल माला पहनाकर नई कमेटी का गठन करते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने कहा कि पुरानी संस्था मे एक व्यक्ति तानाशाह हो गया था। जिसे चाह रहा था हटा रहा था धनउगाही कर रहा था हम व्यापारियों ने उसे ही हटा दिया है।
उन्होंने यह भी कहां कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की नई कमेटी पूरे ऊर्जा के साथ व्यापारियों के हित के लिए कार्य करेगी। इन्हीं शब्दों के साथ नवगठित टीम को उन्होंने बधाई दी।
इसी क्रम में नवगठित टीम को भाजपा नेता बबलू सिंह,युवा समाजसेवी सुधाकर जायसवाल, प्रिंस सिंह राठौर, जयसवाल समाज के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी जयसवाल, नित्यानंद गुप्ता, उमेश जायसवाल, अजय अग्रहरि, विंध्याचल जायसवाल, राधेश्याम लोहिया सहित तमाम राजनैतिक व्यक्तियों समाजसेवी एवं व्यापारियों ने बधाई दी और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
नवगठित टीम के नाम की सूची देखें एक नजर में—

नौतनवा: नगर अध्यक्ष संतोष और महामंत्री विंध्याचल अग्रहरि बनाए गए

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे