प्रत्याशी बृजेश मणि ने महेंद्र नगर में आज भी लिया घर-घर आशीर्वाद


प्रत्याशी बृजेश मणि ने महेंद्र नगर में आज भी लिया घर-घर आशीर्वाद
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका से चेयरमैन पद के प्रत्याशी बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा जनसंपर्क के आज तीसरे दिन भी वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर के नए रोड पर स्थित मोहल्ले से लेकर बाईपास तक का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने महेंद्र नगर में बने वीर शहीदों को नमन किया और वार्ड की समस्याओं को भी जाना और उसके निदान का आश्वासन दिया। वार्ड के तमाम लोगों से मिले और अपने पक्ष में समर्थन मांगते हुए आशीर्वाद लिया।
बता दे कि सुबह 7:00 बजे बृजेश मणि त्रिपाठी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ वाडो का भ्रमण कर रहे हैं। आज तीसरे दिन भी उन्होंने महेंद्र नगर वार्ड के एक एक घर जाकर बड़ों से आशीर्वाद ले रहे हैं। सभी ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप अपना समर्थन देने का वादा किया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





