मतदान कर महिलाए ले रही सेल्फी, सोशल मीडिया पर कर रही पोस्ट

मतदान कर महिलाए ले रही सेल्फी, सोशल मीडिया पर कर रही पोस्ट

मतदान कर महिलाए ले रही सेल्फी, सोशल मीडिया पर कर रही पोस्टमतदान कर महिलाए ले रही सेल्फी, सोशल मीडिया पर कर रही पोस्ट
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका परिषद में दोपहर के बाद मतदान के स्पीड पर थोड़ा विराम लगा है। किन्तु मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का उत्साह से प्रयोग किया। गोरखा स्कूल से मतदान से निकलती हुई महेंद्र नगर वार्ड निवासी फ‌र्स्ट वोटर्स सोनी वर्मा, माया वर्मा, पूनम गौड़ ने बताया कि उन्हें पहली बार मतदान करते हुए बहुत खुशी हो रही है। वे पिछले करीब एक साल से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित थीं। आज उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिला है। पहली बार मत का प्रयोग करना वह जीवन भर याद रखेंगी।
इसी तरह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में स्थित पिंक बूथ पर महिलाएं काफी उत्साहित है मतदान के बाद व सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं।

मतदान कर महिलाए ले रही सेल्फी, सोशल मीडिया पर कर रही पोस्ट
बृजेश मणि त्रिपाठी चेयरमैन प्रत्याशी

इसी क्रम में चेयरमैन पद के निर्धन प्रत्याशी बृजेश मणि त्रिपाठी ने नौतनवा के आदर्श इंटर कॉलेज में अपने मत का प्रयोग किया।

मतदान कर महिलाए ले रही सेल्फी, सोशल मीडिया पर कर रही पोस्टइसी तरह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उमेश जायसवाल ने भी अपने मत का प्रयोग किया। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने मत का प्रयोग करें।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे