शिवम त्रिपाठी का समर्थकों ने घेरा घर, कहां भारतीय जनता पार्टी की ले सदस्यता

शिवम त्रिपाठी का समर्थकों ने घेरा घर, कहां भारतीय जनता पार्टी की ले सदस्यता

शिवम त्रिपाठी का समर्थकों ने घेरा घर, कहां भारतीय जनता पार्टी की ले सदस्यता
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत में आज का दिन राजनीतिक उथल-पुथल का दिन था। निवर्तमान चेयरमैन सोनौली कामना त्रिपाठी जो मात्र 29 वोट से सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में पराजय का मुंह देखना पड़ा। स्थानीय सरकार का सत्ता परिवर्तन होते देख तमाम लोग एक दल से दूसरे दल में चले गए और नवनिर्वाचित चेयरमैन का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कामना त्रिपाठी की हार के बाद प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी का उत्साह कम न हो इसके लिए आज बड़ी संख्या में नगर पंचायत की जनता शिवम त्रिपाठी के घर पहुंच कर उन्हें सक्रिय राजनीति करने के लिए सुझाव दिए।
कामना त्रिपाठी के पुत्र शिवम त्रिपाठी ने बड़ी संख्या में उपस्थित अपने शुभचिंतकों को आश्वस्त किया कि उनके साथ वह हर समय खड़े हैं। साथ ही लोगों ने उन्हें यह भी सुझाव दिया कि उन्हे बड़ी पार्टी की सदस्यता लेनी चाहिए। आज के इस बैठक से शिवम त्रिपाठी ने संकेत दिए हैं कि वह शीघ्र ही भारतीय जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता ले लेंगे। इसके लिए उन्होंने विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी से भी मुलाकात की है।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे