चेयरमैन नौतनवा का विष्णुपुरी में साफा बांध, फरसा भेट कर किया गया सम्मान

चेयरमैन नौतनवा का विष्णुपुरी में साफा बांध, फरसा भेट कर किया गया सम्मान

चेयरमैन नौतनवा का विष्णुपुरी में साफा बांधकर और फरसा भेट कर किया गया सम्मान
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 4 विष्णुपुरी में वार्ड की आराध्य देवी माता काली के मंदिर परिसर में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में पहुंचे नौतनवा नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी को आयोजक समिति ने साफा बांधकर और फरसा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
शनिवार की देर रात वार्ड नंबर 4 विष्णुपुरी में स्थित माता काली मंदिर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में पहुंचे नौतनवा चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी का आयोजक समिति ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें साफा बाधकर फरसा भेंट कर सम्मान किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से विष्णु पुरी के सभासद अमित यादव, सभासद छोटू पाठक, रामजन्म यादव, संतोष पांडे, अनिल मद्धेशिया, राहुल दुबे, मल्हर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे