दिव्य दरबार कार्यक्रम को लेकर निकली ध्वजा यात्रा, उमड़े लोग
दिव्य दरबार कार्यक्रम को लेकर निकली ध्वजा यात्रा, उमड़े लोग
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
श्री बालाजी धाम हंसी के महंत श्री डॉक्टर दिनेश कुमार जी महाराज का दिव्य दरबार कार्यक्रम के मद्देनजर आज नौतनवा कस्बे के ठाकुर मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के बाद जनकल्याण एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु ध्वजा यात्रा आज रविवार को करीब कि 11:00 बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई।
ध्वजा यात्रा ठाकुर मंदिर से चलकर नौतनवा नगर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण करते हुए दिव्य दरबार कार्यक्रम डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में पहुंचकर संपन्न होगा। पीजी कॉलेज में संकट निवारण हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । यहां से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
ध्वजा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी, चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी,राकेश मद्धेशिया ब्लाक प्रमुख नौतनवा, समाज सेवी नंदलाल जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, उमा जायसवाल, नित्यानंद गुप्ता, रणंजय सिंह, जितेंद्र जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, आकाश पेरीवाल, कृष्णा बेनवाल, सन्नी मद्धेशिया, किशन मद्धेशिया, उमेश जायसवाल।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश


