चमत्कारी दिव्य दरबार में नौतनवा के दर्जनभर लोगों के दुखों का पल भर में हुआ निवारण

चमत्कारी दिव्य दरबार में नौतनवा के दर्जनभर लोगों के दुखों का पल भर में हुआ निवारण

चमत्कारी दिव्य दरबार में नौतनवा के दर्जनभर लोगों के दुखों का पल भर में हुआ निवारण

https://fb.watch/kPNG6gMVNx/?mibextid=Nif5oz

चमत्कारी दिव्य दरबार में नौतनवा के दर्जनभर लोगों के दुखों का पल भर में हुआ निवारण
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
श्री बालाजी धाम हांसी के महंत डॉक्टर दिनेश कुमार जी महाराज के चमत्कारी दिव्य दरबार के प्रथम दिन रविवार को नौतनवा ही नहीं अड़ोस पड़ोस के जिले से लोग बड़ी संख्या में चमत्कारी दिव्य दरबार में शरीक हुए।
नौतनवा कस्बे के करीब एक दर्जन लोगों के अर्जी को बाबा ने स्वीकार किया और उन्हें मंच पर बुलाकर उनके दुखों का निवारण किया। चमत्कारी दिव्य दरबार मैं रात करीब 1:00 बजे नौतनवा कस्बे के डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में श्रद्धालु जमे रहे।
दिव्य दरबार कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह सपरिवार दिव्य दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की।
इसी तरह नौतनवा नगर के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, उमेश जायसवाल ने बाबा की पूजा अर्चना की। और भजन कीर्तन के साथ दिव्य दरबार कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिव्य दरबार में नौतनवा नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे