पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को विधायक नौतनवा ने जन्मदिन की दी बधाई

पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को विधायक नौतनवा ने जन्मदिन की दी बधाई

पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को विधायक नौतनवा ने जन्मदिन की दी बधाईपूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को विधायक नौतनवा ने जन्मदिन की दी बधाई
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान के जन्मदिन की बधाई देने के लिए आज सुबह से ही उनके आवास पर परिजनों, शुभचिंतकों और नौतनवा नगर के गणमान्य नागरिकों का आवागमन लगा रहा।
बता दें कि पूर्व चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान आज 55 वर्ष के हो गए । बीते रात में परिवार के बीच एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने केक काटकर परिजनों, शुभचिंतकों को केक खिलाकर अपना जन्मदिन मनाते हुए खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पूर्व चेयरमैन के दीर्घायु की ईश्वर से कामना की और कहा कि ईश्वर उन्हें इसी तरह स्वस्थ और खुशहाल रखें।
जन्मदिन की बधाई के क्रम में आज नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी तथा नौतनवा नगर के पत्रकारों ने भी गुड्डू खान को फूल माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और ईश्वर से उनके दीर्घायु की कामना की।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से नौतनवा नगर के सभासद शाहनवाज खान, गुड्डू अंसारी, बंटी पांडे, प्रिंस सिंह राठौर सहित कई दर्जन लोगों ने बधाई दी है।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे