नौतनवा: योगी भोजनालय का समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने किया भव्य उद्घाटन

नौतनवा: योगी भोजनालय का समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने किया भव्य उद्घाटन

नौतनवा: योगी भोजनालय का समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने किया भव्य उद्घाटननौतनवा: योगी भोजनालय का समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने किया भव्य उद्घाटन
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नगर ही नहीं पूरे क्षेत्र के गरीब निरीह लोगो के लिए पहली बार नौतनवा में योगी भोजनालय का शुभारंभ हुआ है। जिसको लेकर नौतनवा नगर ही नहीं पूरे क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है।
बता दे कि योगी भोजनालय गौशाला एवं विधवा आश्रम द्वारा संचालित किया जा रहा है।
नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी एव जायसवाल समाज के संरक्षक नंदलाल जायसवाल तथा राजाराम जायसवाल के नेतृत्व मे नौतनवा कस्बे के गांधी चौक के पास योगी भोजनालय का भव्य उद्घाटन किया ।
योगी भोजनालय का उद्घाटन आज रविवार की शाम को समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योगी जी की प्रेरणा से गौ सेवा और
योगी भोजनालय की व्यवस्था की गई है। योगी भोजन में तीन तरह के भोजन भरी थालियों की व्यवस्था की गई है। पहली थाली योगी थाली है। जो पूरी तरह से निशुल्क है। वहीं दूसरी थाली अन्नपूर्णा थाली है। जिसके बदले ₹20 देने होंगे जबकि तीसरी थाली सामान्य भोजन भरी थाली है जिसके बदले ₹60 देने होगें।
योगी भोजनालय गौशाला एवं विधवा आश्रम द्वारा संचालित किया जा रहा है।
इस मौके पर बृजेश मणि त्रिपाठी चेयरमैन नौतनवा का समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने फूल माला पहनाकर स्वागत। किया। 

उद्घाटन अवसर पर सीता राम लोहिया, संदीप सिंह, मनोज राना, ओम प्रकाश वर्मा, संतोष जायसवाल, विंध्याचल अग्रहरि, राजा सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे