नौतनवा: छपवा चौराहे पर दो नशेड़ीयो ने मचाया तांडव, फूंका बाइक, पहुंची पुलिस
नौतनवा छपवा चौराहे पर दो नशेड़ीयो ने मचाया तांडव, फूंका बाइक, पहुंची पुलिस
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के छपवा तिराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर एक ही स्थान पर बैठने को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट किया। इतना ही नहीं एक युवक ने दूसरे युवक की बाइक में आग लगा दी। उक्त घटना से चाय की दुकान में अफरा-तफरी मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेते हुए मामले को किसी तरह शांत कराया।
आज रविवार करीब 9:00 बजे छपवा तिराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर दो युवक एक ही स्थान पर बैठने को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों में पहले जमकर मारपीट हुआ। चाकू भी चला जिसके कारण दुकान पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इतना ही नहीं एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की सड़क पर खड़ी बाइक को भी फूंक दिया। घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर एक को हिरासत में लेते हुए दूसरे की तलाश में जुट गए है। इस मामले में अरबाज पुत्र असरारुल हक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि दो नशेड़ी चाय की दुकान चाय पीने को लेकर आपस में भिड़ गए है। नशेड़ीयो ने हंगामा मचाया है इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश








































