सोनौली नगर में चेयरमैन ने लगाए झाड़ू, स्वच्छता का दिए संदेश
सोनौली नगर में चेयरमैन ने लगाए झाड़ू, स्वच्छता का दिए संदेश
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत–नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज नगर को स्वच्छ रखने के लिए सुबह नगर सफाई महाअभियान चलाया गया। इस अभियान में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव और चेयरमैन सोनौली हबीब खान स्वयं अपने सभासदो एवं कर्मचारियों के साथ सड़क पर झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
आज शनिवार की सुबह नगर पंचायत सोनौली के समस्त कर्मचारी अधिशासी अधिकारी राहुल यादव के साथ भारत द्वार के पास एकत्रित होकर चेयरमैन सोनाली हबीब खान के साथ नगर को स्वच्छ रखने के लिए महा अभियान चलाकर सड़कों पर जरूर लगाएं और नगर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस दौरान चेयरमैन सोनौली हबीब खान ने कहा कि आज आप सभी को संकल्प लेना होगा कि न गंदगी करेंगे, न करने देंगे और न ही इसे फैलने देगे। उन्होंने सोनौली की जनता से अपील किया है कि स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शरीक होकर नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
स्वच्छता महाअभियान में मुख्य रूप से वकील अहमद, शकील अहमद , प्रदीप नायक, संजय कनौजिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





