सोनौली टैक्सी स्टैंड की नीलामी संपन्न, 7 लाख 31 हजार लगी अंतिम बोली
सोनौली टैक्सी स्टैंड की नीलामी संपन्न, 7 लाख 31 हजार लगी अंतिम बोली
आई एन न्यूज़ सौनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली की पार्किंग स्टैंड की नीलामी आज बड़े ही शांत प्रिय ढंग से तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव की उपस्थिति में चेयरमैन सोनौली हबीब खान, अधिशासी अधिकारी सोनौली राहुल यादव की देखरेख में संपन्न हुआ।
बता दे कि पूर्व निर्धारित सूचना के मुताबिक आज शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में सोनौली टैक्सी स्टैंड पार्किंग शुल्क की वसूली का नीलामी संपन्न हुआ।
इस नीलामी में तीन ठेकेदारों ने बोली लगाई। 6लाख 11हजार से बोली प्रारंभ हुई, करीब 14 राउंड की बोली में 7 लाख 31 हजार पर अतिम बोली ठेकेदार आशुतोष दुबे द्वारा बोली गई। जिसके बाद अन्य ठेकेदारों ने मौन साध लिया। आज की नीलामी प्रक्रिया बड़े ही शांत प्रिय ढंग से संपन्न हुआ।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


