विधायक नौतनवा ने छपवा में कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर किया चर्चा

विधायक नौतनवा ने छपवा में कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर किया चर्चा

विधायक नौतनवा ने छपवा में कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर किया चर्चाविधायक नौतनवा ने छपवा में कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर किया चर्चा
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया के ग्रामसभा छपवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नौतनवा नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ एक बैठक कर टिफिन पर चर्चा किया।
आज रविवार की शाम को टिफिन खाने से पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और कुछ देर चर्चा करने के बाद पदाधिकारियों के बीच ही विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपना टिफिन शेयर किया।
इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से बातचीत कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को कैसे और मजबूत किया जाए इस पर चर्चा की गई। उन्होंने यह भी कहां कि टिफिन शेयर करने से सामूहिकता का विकास होता है।
टिफिन बैठक में मुख्य रूप से नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, हियुवा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे, राधेश्याम सिंह, राजाराम जायसवाल, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, सुनील श्रीवास्तव,बृजेंद्र श्रीवास्तव,राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे