सड़कों के शिलान्यास व लोकार्पण के साक्षी बने नौतनवा विधानसभा के बड़ी संख्या में लोग
सड़कों के शिलान्यास व लोकार्पण के साक्षी बने नौतनवा विधानसभा के बड़ी संख्या में लोग
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड महाराजगंज द्वारा वर्ष 2022- 23 में विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत 12 स्वीकृत मार्गो का शिलान्यास एवं लोकार्पण केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार एवं विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा किया गया।
आज रविवार की शाम को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी नौतनवा विधानसभा के विभिन्न ग्राम सभाओं का भ्रमण करते हुए नौतनवा विकासखंड कार्यालय परिसर में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे।
शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नौतनवा विधानसभा के विधायक कृषि त्रिपाठी रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नौतनवा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने किया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा ने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विशेष मरमत योजना के अंतर्गत स्वीकृत 12 सड़कों का अनावरण कर शिलान्यास व लोकार्पण किया।
शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम के साक्षी बने नौतनवा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, व्यापारी ,राजा राम जायसवाल अखिलेश त्रिपाठी भाजपा नेता, अभिषेक मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, बीडीसी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आइए सुनते हैं अपने संबोधन में सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने क्या कहां
महाराजगंज -उत्तर प्रदेश।





