नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 24 बोगियां हुई बेपटरी; चार मौत, 80 से अधिक घायल

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 24 बोगियां हुई बेपटरी; चार मौत, 80 से अधिक घायल

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 24 बोगियां बेपटरी; बक्सर के पास हादसा, चार मौत, 80 से अधिक घायल

आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क, नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर  गईं। हादसा बक्सर जंक्शन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास हुआ। रात साढ़े 9 बजे से 10 बजे के बीच यह हादसा हुआ है।
मिली खबरों के मुताबिक  ट्रेन की 24 बोगियां बेपटरी हुई हैं, जिनमें से दो बोगी पलट गई। एक बोगी बेपटरी होने और दूसरी से टकराने के बाद किनारे गिर गई है। पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने अभी घायलों के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं होने की बात कही है। ट्रेन की कितनी बोगियां बेपटरी हुई हैं, आधिकारिक तौर पर इसकी भी पुष्टि नहीं की गई है। जिला प्रशासन ने 60 से 70 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत कार्य में लगे लोगों ने अबतक चार लाशें निकाले जाने की बात कही है। जिलाधिकारी ने भी चार मौतों की पुष्टि की है। राहत-बचाव कार्य में लगे लोगों ने 50-52 लोगों के ज्यादा चोटिल होने की जानकारी दी है। गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे  के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। आम लोग राहत-बचाव कार्य में लग गए। घटनास्थल शहरी क्षेत्र से दूर है। 50 से ज्यादा लोग बुरी तरह चोटिल हुए हैं। घायलों को निकाला जा रहा है, उसके बाद असल तस्वीर सामने आएगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है। रेलवे ने आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या नहीं बताई है, लेकिन घटनास्थल पर राहत-बचाव में लगे कर्मियों ने बताया कि पांच लोग ऐसे निकाले गए, जिनकी सांसें नहीं चल रही थीं। बाकी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए तत्काल भेजा गया।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, बक्सर में घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, रेल अधिकारी और स्थानीय लोग टीम के रूप में काम कर रहे हैं। रेलवे वार रूम ने भी काम शुरू कर दिया है। 
 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे