ठूठीबारी में एसएसबी के चार जवानो पर गिरी गाज

ठूठीबारी में एसएसबी के चार जवानो पर गिरी गाज

ठूठीबारी में एसएसबी के चार जवानो पर गिरी गाज——-
ठूठीबारी मे एक ही परिवार के सदस्यों की पिटाई का मामला
आई एन न्यूज ठूठीबारी/महराजगंज
शनिवार की रात ठूठीबारी कोतवाली मे खेत से काम कर के लौट रहे तीन लोगों की जमकर धुनाई कर दी थी। मामले मे परिजनो का ने एसएसबी के जवानो को कोतवाली मे तहरीर देकर आरोपित किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी के असिस्टेंट कमान्डेंट ने पडताल किया तो एसएसबी जवानो पर लगे आआरोप सही मिला । जिसमे आरोपी चारो जवानो को ठूठीबारी बीओपी से हटा दिया गया है ।
   मामला 31 मार्च की रात 8:00 बजे का है । अवधेश साहनी, जलेसर देवी व बलराम साहनी अपने खेत से मसूर काट कर घर वापस आ रहे थे । चंदन नदी से पहले चार की संख्या में मौजूद लोगो ने सभी सदस्यों को पिट दिया था। पिटाई करने वाले सादे वर्दी मे थे। परिवार को लगा कि यह बदमाश हैं इसलिए उन्होंने विरोध नहीं किया, किसी तरह वहां से निकले । जब इस बात की सूचना चौराहे पर चाय की दुकान चलाने वाले छेदीलाल साहनी को हुई तो वह एसएसबी के जवानो पर आरोप लगा कर अपने पुत्र, भाई व माता की पिटाई को लेकर प्रभारीनिरीक्षक कोतवाली ठूठीबारी को जरिए तहरीर सूचना दी थी । जिसमे स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नही किया था। पीड़ित परिवार के लोग न्याय की गुहार अब पुलिस कप्तान महाराजगंज से लगाने की बात कह रहे है । जबकि चारो आरोपी जवानो की पहचान कर एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट ने कार्रवाई के आश्वासन के साथ ही ठूठीबारी बीओपी से हटा दिया है ।
इस संबंध मे बात करने पर ठूठीबारी  कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने तहरीर नही दिया है । तहरीर मिला होता तो जांच कर कार्रवाई की जाती फिलहाल आरोपी जवानो पर एसएसबी ने विभागीय कार्रवाई के साथ ही कही और स्थानांतरित कर दिया गया है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे