जायसवाल सभा का वार्षिक उत्सव: समाज को संगठित करने की जरूरत- नंदलाल

जायसवाल सभा का वार्षिक उत्सव: समाज को संगठित करने की जरूरत- नंदलाल

जायसवाल सभा का वार्षिक उत्सव: समाज को संगठित करने की जरूरत- नंदलालजायसवाल सभा का वार्षिक उत्सव: समाज को संगठित करने की जरूरत- नंदलाल
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
मनुष्य जीवन सर्वश्रेष्ठ है। इस जीवन को धन्य बनाने के लिए हम अपने लिए न जी कर दूसरों के लिए जीने का प्रयास करें। हम समाज और देश के लिए ऐसा कर जाए ताकि मर कर भी हम लोगों के दिलों में जिंदा रहे।
उक्त बातें सोमवार को नौतनवा नगर का गौरव जायसवाल सभा अतिथि भवन के वार्षिक उत्सव के अवसर पर जायसवाल सभा अतिथि भवन के वरिष्ठ संरक्षक नंदलाल जायसवाल ने बड़ी संख्या में उपस्थित सजातीय बंधुओ को संबोधित करते हुए कहीं।
इसके पहले समाज के कुल देवता श्री श्री राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रार्जुन देव महाराज की पूजा अर्चना की गई।
वार्षिक उत्सव के इस मौके पर जयसवाल सभा अतिथि भवन कमेटी ने अपना लेखा-जोखा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया।
जायसवाल सभा अतिथि भवन एवं समाज के प्रगति उत्थान को लेकर आम चर्चा की गई, जिसमें उपस्थित समाज के वरिष्ठ जनों ने कहां की समाज के एक-एक व्यक्तियों को सर्वप्रथम जोड़ने की जरूरत है। संगठन में ही शक्ति है हमें संगठित होकर आगे बढ़ाना है। सजातीय बंधुओ के साथ-साथ वैश्य समाज को लेकर चलना होगा तभी हमारा समाज मजबूत और प्रकट के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
इस मौके पर कृष्ण मुरारी जायसवाल सभा अध्यक्ष,अशोक जायसवाल पूर्व अध्यक्ष नौतनवा,सुधाकर जायसवाल, उमेश जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, नित्यानंद गुप्ता, रमेश चंद्र, रिंकू जायसवाल, संतोष जायसवाल, ऋषि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे