नेपाल भैरहवा: विधायक नौतनवां, लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव की शोभा बढ़ाने हुए रवाना

नेपाल भैरहवा: विधायक नौतनवां, लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव की शोभा बढ़ाने हुए रवाना

नेपाल भैरहवा: विधायक नौतनवां, लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव की शोभा बढ़ाने हुए रवाना
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
मित्र राष्ट्र नेपाल में आज से शुरू होने वाले लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव के विशिष्ट अतिथि नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी शासकीय सम्मान के साथ महोत्सव की शोभा बढ़ाने पहुंच रहे हैं।
बता दें कि भारतीय सीमा सोनौली से सटे नेपाल के भैरहवा कस्बे के अंचलपुर में आज 22 नवंबर से प्रारंभ होने वाले छठां लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव, उद्योग, व्यापार, कृषि तथा पर्यटन प्रर्वधन को लेकर आयोजित किए गए है। इस महोत्सव का मूल उद्देश्य नेपाल के व्यापार को बढ़ावा देने तथा अपने उत्पाद की एक अलग पहचान बनाए जाने के लिए किया गया है। इस महोत्सव में सुई से लेकर चार पहिया वाहन तक बिकेंगे। विभिन्न तरह के व्यंजन भोजन भी मिलेगा। जिसके लिए कुल मिलाकर 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाने की संभावना है। महिला कुश्ती खेल को प्रतियोगिता यहां तक की बच्चों के मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। युवाओं के लिए नृत्य संगीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव के आयोजक टीम उद्योग व्यापार संगठन रूपंदेही द्वारा विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी को विशेष रूप से महोत्सव में आमंत्रित किया गया है। महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए विधायक ऋषि त्रिपाठी को नेपाली प्रशासन शासकीय सम्मान के साथ महोत्सव स्थल तक पहुंचाया है।
विधायक के साथ पत्रकार, प्रतिष्ठित व्यापारी और कुछ गणमान्य नागरिकों का प्रतिनिधि मंडल भी गया है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश। 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे