नौतनवा में सिख समुदाय के लोगों ने निकाला खालसा मार्च

नौतनवा में सिख समुदाय के लोगों ने निकाला खालसा मार्च

नौतनवा में सिख समुदाय के लोगों ने निकाला खालसा मार्चनौतनवा में सिख समुदाय के लोगों ने निकाला खालसा मार्च
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:

नगर पालिका परिषद नौतनवा कस्बे में आज सुबह ढोल नगाड़े के साथ खालसा मार्च गुरुद्वारा से निकाला गया। जिसमें सिख संगत का जन सैलाब देखने को मिला।
गुरुवार को गुरुद्वारा नौतनवा के अध्यक्ष परमजीत सिंह के अगुवाई में जायसवाल मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उत्सव पर विशाल बाइक खालसा मार्च निकल गया जो नगर के हनुमान चौक पुराने नौतनवा होते हुए मुख्य मार्ग से गांधी चौक से चलकर गुरुद्वारा पहुंचकर अन्य कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित हो गया। खालसा मार्च में बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवा बाइक से गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जन जागरूकता हेतु निकाला गया।
खालसा मार्च में मुख्य रूप से नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, सरदार परमजीत सिंह, गुरु चरन सिंह,बच्चू सिंह मनोज राना, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, अशोक रौनियार शायद बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे