नौतनवां: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा, विधायक ने किया स्वागत


नौतनवां में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा, विधायक ने किया स्वागत
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को कस्बे में सिख समुदाय की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में नगर कीर्तन भव्य शोभा यात्रा निकली गई। जिसका विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने भब्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।
आज प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज पूरा नगर ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ आदि गुरु वाणी से गूंज उठा। जगह-जगह समाज सेवियों द्वारा स्टाल लगाकर, फल, प्रसाद आदि का वितरण किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नौतनवां से नगर कीर्तन शोभा यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सजाई गई। पालकी के आगे महिलाओं के साथ साथ पुरुष पानी गिराकर झाड़ू लगाकर सफाई करते चल रहे थे। पालकी के साथ पंच प्यारे चल रहे थे। वहीं, सिख समुदाय के बच्चे विभिन्न प्रकार के परिधानों में कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। अमृतसर से आई गतका पार्टी ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाकर सबको आकर्षित किया। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नौतनवां से निकलकर कस्बे के हनुमान चौक, पुराने नौतनवां, अटल चौक, घंटाघर चौराहा, अस्पताल तिराहा पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने गुरु ग्रंथ साहब की पालकी के साथ चल रहे लोगों का फूल माला पहनना पर स्वागत किया और स्वयं उनके शोभायात्रा में शरीक हो गए। शोभायात्रा जयहिंद चौराहा, गांधी चौक से होकर गुरुद्वारा लौटी।
इस बीच सिख समुदाय द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में निकाली गई नगर कीर्तन भव्य शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, बनैलिया मंदिर सेवा समिति आदि लोगों स्टाल लगाकर शरबत, चाय, फल, बिस्कुट, पानी आदि प्रसाद वितरित किया।
इस मौके पर सरदार परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सतपाल सिंह, हरदीप सिंह, सरदार विक्की सिंह, सोनू सिंह, रंजीत सिंह, अजीत सिंह, हरप्रीत कौर, राजवीर कौर आदि मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





