नेपाल: बेकाबू प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, राजशाही बहाली की मांग

नेपाल: बेकाबू प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, राजशाही बहाली की मांग

नेपाल: बेकाबू प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, राजशाही बहाली की मांग
राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के बंदी से महेंद्रनगर में जनजीवन प्रभाव,18 गिरफ्तार।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने राजशाही बहाल करने की मांग को लेकर एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा कर दिया है।
नेपाल के महेंद्र नगर में राजशाही बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान महेंद्र नगर के भीमदत्त उद्यान (पार्क) में घुसकर शहीद पंत का पुतला तोड़ने के आरोप में पुलिस ने राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के जिला सचिव शिशिर थापा समेत 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अपने नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग करते हुए राष्ट्रीय प्रजातां पार्टी ने आज शनिवार को महेंद्रनगर बाजार को अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया। इसबंदी के कारण कंचनपुर मुख्यालय महेंद्रनगर का जनजीवन प्रभावित हुआ है।
जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रकाश दांगी ने बताया कि बंदी के कारण बाजार में कारोबार नहीं हो सका। महेंद्रनगर से लंबी और छोटी दूरी की गाड़ियां भी नहीं चल पाई हैं।
प्रजातंत्र पार्टी के प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को भीमदत्त उद्यान के मुख्य द्वार पर लिखा नाम और शहीद भीमदत्त पंत का पुतला तोड़ दिया गया। महेंद्रनगर मार्केट इलाके में विरोध करने निकली भीड़ अचानक पार्क में घुस गई और तोड़फोड़ करने लगी तो पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी और हालात पर काबू पाया।
पुलिस ने प्रतिमा तोड़ने में शामिल होने के आरोप में पार्टी के जिला सचिव शिशिर थापा, कोषाध्यक्ष दिनेश श्रेष्ठ, महिला नेता हेलेन श्रेष्ठ, लक्ष्मी मल्ल, छात्र नेता प्रेम रावल सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें रविवार को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे