नौतनवा थाने में मनाया गया संविधान दिवस

नौतनवा थाने में मनाया गया संविधान दिवस

नौतनवा थाने में मनाया गया संविधान दिवस
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
आज नौतनवा थाना परिसर में समस्त पुलिसकर्मी भारत का संविधान प्रस्तावना को पढ़ते हुए संकल्पित हुए और संविधान दिवस मनाया ।
बता दे कि देश में आज यानि 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर की खास अहमियत है। दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। इस वजह से इस दिन को ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। भारत ने 1949 को आज ही के दिन संविधान को अंगीकार किया था। जिसके कारण आज संविधान दिवस मनाया जा रहा।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय, चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार, संजय कुमार, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंह, रामबेलास यादव, गंगोत्री यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे