सोनौली: पर्यटक बस के चालक को कार में लाद कर फिल्मी अंदाज मे उठा ले गए युवक,पर्यटक परेशान
सोनौली: पर्यटक बस के चालक को कार में लाद कर फिल्मी अंदाज मे उठा ले गए युवक,पर्यटक परेशान
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहे पर नेपाल से गुजरात के लिए जा रही पर्यटक बस यूपी 65 बी० टी० 9529 एक कार से पीछे से टकरा गई फिर क्या था। कार में बैठे दो युवको ने बस को रास्ते में रोक कर पर्यटक बस के चालक को कार में जबरिया फिल्मी अंदाज में लाद कर उठा ले गये। बस बीच सड़क में पर्यटकों से भरी खड़ी रही और पर्यटक हंगामा मचाने लगे।
उक्त घटना की सूचना किसी ने सोनौली पुलिस को दी तो थाना अध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह तुरंत एक्शन में आ गए और
तत्काल बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर कर कार और यूवको की तलाश में जुट गए। हात्नां कि पुलिस ने बस को सड़क से साइड करा दिया है।किन्तु पर्यटक परेशान है।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब1.30 बजे पर्यटकों से भरी बस जैसे ही गोरखपुर की तरफ जाने के लिए कुनसेरवा चौराहे पर पहुंची तभी सोनौली की तरफ से आ रही कार बैक करते समय पीछे से टकरा गयी। फिर क्या था कार में बैठे दो युवको ने फिल्मी अंदाज में चालक को बस नीचे खीच लिया और जब तक लोग मामले को समझते तब तक युवक जबरिया चालक को कार मे लादकर गायब हो गए। उक्त घटना की खबर जैसे ही सोनौली पुलिस को लगी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर पर्यटकों को समझा बूझकर उन्हें बस में बिठाया है और चालक की तलाश में जुट गए हैं।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि बस एक कार से टकरा गई थी कार वालों को लगा कि यह क्षेत्र नौतनवा थाना क्षेत्र में है। इसलिए चालक को नौतनवा लेकर गए थे दोनो लोगो में वार्ता हो रही है। चालक को छोड़ दिया गया है वह बस को लेकर जा रहा है। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





