मिशन शक्ति :महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही परचम- श्रीमती निलेश मणि त्रिपाठी

मिशन शक्ति :महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही परचम- श्रीमती निलेश मणि त्रिपाठी

मिशन शक्ति :महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही परचम- श्रीमती निलेश मणि त्रिपाठीमिशन शक्ति : महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही परचम- श्रीमती निलेश मणि त्रिपाठी

आत्मनिर्भरता एवं आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभाग करने वाली छात्राओ को पुरस्कार किया वितरण।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
मिशन शक्ति अभियान के तहत आज नौतनवा नगर में स्थित राजीव गाँधी पीजी कॉलेज में आयोजित महिला सुरक्षा,आत्मनिर्भरता एवं आत्मसुरक्षा
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर श्रीमती निलेश त्रिपाठी ने गीत के माध्यम से कॉलेज के छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु जागरुक किया।
इसके उपरांत प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कीं।
श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के शिक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और आत्मरक्षा के लिए सजग रहने की जरूरत है। अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। इसके उपरांत कार्यक्रम में कॉलेज की अध्यापिका अर्चना पाण्डेय ने मुख्य अतिथि महोदया का अंगवस्त्र भेटकर उन्हे सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यापक आकाश पाठक, जगवंत प्रसाद वर्मा, अभिषेक जायसवाल,तूल बहादुर थापा व कॉलेज की छात्राएँ उपस्थित रहीं। बता दे की श्रीमती त्रिपाठी नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की धर्मपत्नी है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे