महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की पहल सराहनीय–बृजेश मणि त्रिपाठी

महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की पहल सराहनीय--बृजेश मणि त्रिपाठी

महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की पहल सराहनीय– बृजेश मणि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा नगर में स्थित राजीव गाँधी पीजी कालेज में आज मिशन शक्ति के अन्तर्गत आयोजित स्वरोज़गार उन्मुख ई-रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम के उदघाटन समारोह के मुख्यअतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने प्रशिक्षण किट वितरित किया।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु यह सराहनी पहल है। निश्चित रूप से महिलाओं को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये।
इस मौक़े पर मुख्यरूप से कालेज के अध्यापक जगवंत प्रसाद वर्मा,आकाश पाठक,अभिषेक जायसवाल,सभासद राहुल दूबे,अभय कुमार सहित दर्जनों महिलायें एवं छात्रा उपस्थित रहीं।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे