चाचा ने खोला भतीजे का राज, नेपाली नागरिक महाराजगंज के एक जिम्मेदार अधिकारी का बन गया स्टोनो
चाचा ने खोला भतीजे का राज,नेपाली नागरिक महाराजगंज के एक जिम्मेदार अधिकारी का बन गया स्टोनो
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
महाराजगंज थाना क्षेत्र के चेहरी ग्राम सभा निवासी किशोरी पुत्र ढोढई ने जिलाधिकारी महाराजगंज तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को शिकायत कर अपने भतीजे का राज खोलते हुए पत्रकारों को बताया कि हमारा भतीजा जो नेपाल का मूल निवासी है। उसके पिता का नाम नेपाल की नागरिकता में कुछ और दर्ज है । जबकि भारत के महराजगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र के चेहरी ग्राम सभा के मतदाता सूची में उसके नाम और पिता का नाम कुछ और अंकित है। इसी आधार पर वह जनपद के एक जिम्मेदार अधिकारी का स्टेनो के पद पर तैनात है और मेरी भूमि पर कुदृष्टि गड़ाई हुए हैं। अपने पद का दुरुपयोग कर चेहरी में स्थित हमारी कृषि योग्य भूमि पर जबरिया कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।
किशोरी ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है ।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





