नौतनवा रेलवे स्टेशन देर रात पहुंचे विधायक, ठंड से ठिठुर रहे लोगों को ओढाया कंबल

नौतनवा रेलवे स्टेशन देर रात पहुंचे विधायक, ठंड से ठिठुर रहे लोगों को ओढाया कंबल

नौतनवा रेलवे स्टेशन देर रात पहुंचे विधायक, ठंड से ठिठुर रहे लोगों को ओढाया कंबल

नौतनवा रेलवे स्टेशन देर रात पहुंचे विधायक, ठंड से ठिठुर रहे लोगों को ओढाया कंबल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क :
ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा आज देर रात को एकाएक प्रशासनिक अमले के साथ नौतनवा जंक्शन के मुसाफिरखाना पहुंच गए । यहां करीब एक दर्जन से अधिक लोग सो रहे थे तो कुछ ठंड के कारण बैठे हुए थे जिनका श्री त्रिपाठी ने कुशल क्षेम पूछा और अपने हाथों से उन्हे कंबल ओढाया तो लोगो ने उन्हें आशीष दिया।
बता दे की विधायक नौतनवा श्री त्रिपाठी आज एकाएक बढ़ते ठंड को देखते हुए नौतनवा रेलवे स्टेशन पहुंच गए उनके साथ तहसीलदार भी पहुंचे और विधायक ने मुसाफिरखाना में सो रहे करीब एक दर्जन लोगों को कंबल ओढाया। गरीब निरीह ठंड में कंबल पाकर काफी प्रसन्न हुए और सभी ने विधायक को आशीष दिया।
इस मौके पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि ठंड की शुरुआत हुई है। जिसको लेकर आज हमने नौतनवा रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाना में सो रहे निरीह लोगों मैं कंबल वितरण किया है। कंबल वितरण का कार्य पूरे ठंड भर चलता रहेगा। कोई भी निरीह व्यक्ति ठंड से ठिठुरने नहीं पायेगा। गरीब, निरीह, निराश्रित व्यक्तियों तथा राहगीरों को ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा भी नगर पालिका और नगर पंचायत में बनाया गया है। विधायक नौतनवा के साथ ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल ने भी रेलवे स्टेशन पर सो रहे लोगों में कंबल वितरित किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से मस्तु पांडे, धीरज तिवारी, दिलीप पांडे, प्रभुनाथ त्रिपाठी, राहुल गौड, विनय पांडे, मंटू त्रिपाठी, संजय सिंह, गोलू जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज – उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे