मोटर कानून के विरोध में वाहन चालकों ने नौतनवा- सोनौली मार्ग किया जाम, पहुंची पुलिस

मोटर कानून के विरोध में वाहन चालकों ने नौतनवा- सोनौली मार्ग किया जाम, पहुंची पुलिस

मोटर कानून के विरोध में वाहन चालकों ने नौतनवा- सोनौली मार्ग किया जाम, पहुंची पुलिस मोटर कानून के विरोध में वाहन चालकों ने नौतनवा- सोनौली मार्ग किया जाम, पहुंची पुलिस

मोटर कानून के विरोध में वाहन चालकों ने नौतनवा- सोनौली मार्ग किया जाम, पहुंची पुलिस
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के गांधी चौक के पास मोटर चालको ने अपने वाहनो को सड़क पर खड़ा कर नए मोटर कानून के विरोध में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 10:45 बजे स्थानीय मोटर चालक नौतनवा कस्बे के गांधी चौक के पास एकत्रित होकर नौतनवा सोनौली मुख्य मार्ग को पूरी तरह से नए मोटर कानून के विरोध में जाम कर सड़क पर उतर गए और सरकार के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी किया। स्थानीय वाहन चालको मे टेंपो, डीसीएम और ट्रक चालक शरीक रहे। जिन्होने अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे । करीब आधे घंटे तक जाम और प्रदर्शन के बाद पहुंचे थाना अध्यक्ष नौतनवा मनोज कुमार राय ने प्रदर्शन कर रहे युवा चालको को समझा बूझकर रास्ता जाम समाप्त कराया। नई मोटर कानून के विरोध में नौतनवा तहसील में जाकर ज्ञापन सौंपने की बात कही। तब कहीं जाकर वाहन चालक जाम समाप्त किया और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे