सोनौली बॉर्डर: शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,स्वागत में पहुंचे विधायक

सोनौली बॉर्डर: शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,स्वागत में पहुंचे विधायक

सोनौली बॉर्डर: शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,स्वागत में पहुंचे विधायकसोनौली बॉर्डर: शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,स्वागत में पहुंचे विधायकसोनौली बॉर्डर: शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,स्वागत में पहुंचे विधायकसोनौली बॉर्डर: शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,स्वागत में पहुंचे विधायक
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में अयोध्या मंदिर में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोनौली कस्बे में निकले शोभा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
सोनौली कस्बे के मुख्य मार्ग पर प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर निकले भव्य शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए जन सैलाब उमड पड़ा है। बूढ़े बच्चे महिला पुरुष सभी शोभायात्रा में सरीक है।
सोनौली कस्बे के अति प्राचीन मंदिर श्री राम जानकी मंदिर को पूरी तरह से फूल से सजाया गया है। भब्य द्वार बनाए गए हैं । पूरा नगर झंडा, बैनर से पट गया है। भगवा रंग में रंग गया है।
आज 11 बजे मंदिर से निकले भव्य शोभा यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए भारत नेपाल सीमा पर पहुंचकर जन सैलाब का रूप धारण कर लिया। शोभायात्रा में पहुंचे विधायक नौतनवा को रामनवमी पट्टा लगाकर उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी शोभायात्रा में सरीक होकर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
बता दे की श्री राम जानकी मंदिर के महंत बाबा श्री नारायण दास की अगुवाई में निकले भव्य शोभायात्रा में तमाम झांकियां शोभायात्रा को भव्य बनाए हुए थे तो वहीं महिलाएं कीर्तनकरते हुए आगे आगे चल रही थी राम दरबार भी सजा हुआ था।
पूरी कार्यक्रम का संचालन हनुमान सेवा समिति के सदस्य कर रहे थे। शोभा यात्रा में सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष हबीब खान भी मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे