खेल से युवाओं में नेतृत्व क्षमता का होता है विकास–पंकज चौधरी
खेल से युवाओं में नेतृत्व क्षमता का होता है विकास–पंकज चौधरी

सांसद खेल स्पर्धा का समापन, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों को दिया प्रमाण पत्र
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महराज मिनी स्टेडियम बरवा कला में चल रहे तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा के समापन अवसर पर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने खेल स्पर्धा में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमी तथा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि खेल के माध्यम से देश में एकता कायम किया जा सकता है।खेल से युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।भारत युवाओं का देश है। 2047 तक प्रधानमंत्री ने विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उस सोच को खेलकूद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को गांव स्तर पर ही उचित मंच देकर उनके प्रतिभा को निखारते हुए जिले से प्रदेश और देश तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप सिंह ने किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी, बबलू सिंह, समीर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





