नौतनवा इंटर कॉलेज की 400 बालिकाएं शैक्षिक भ्रमण पर, अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

नौतनवा इंटर कॉलेज की 400 बालिकाएं शैक्षिक भ्रमण पर, अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क;
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवा की करीब 400 छात्राएं आज शैक्षिक भ्रमण के लिए विद्यालय से गोरखपुर के लिए रवाना हुए । शैक्षिक भ्रमण के लिए छात्राओं को अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर उनके वाहनों को रवाना किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुलेखा त्रिपाठी ने बताया कि करीब 400 छात्राएं जो कक्षा 9 से लेकर 12 तक की छात्राएं हैं उन्हे शैक्षिक भ्रमण पर गोरखपुर ले जाया जा रहा है।। गोरखपुर में इन्हें तमाम स्थानो से परिचित कराया जाएगा।
इस मौके पर अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक छात्राओं को अपने जीवन काल में शैक्षिक भ्रमण करना चाहिए जिससे छात्राओ के सर्वांगीण विकास में काफी सहयोग मिलेगा। पढ़ाई के साथ-साथ विशेष ज्ञान भी अर्जित होना आवश्यक है।
इस मौके पर सभासद राहुल दुबे, अनिल जायसवाल, रवि त्रिपाठी रामजन्म यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे