नौतनवा: श्री खाटू श्याम जी की धूमधाम से निकाली गयी निशान यात्रा

नौतनवा: श्री खाटू श्याम जी की धूमधाम से निकाली गयी निशान यात्रा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:श्री खाटू श्याम शक्ति धाम मंदिर के 6 वे स्थापना दिवस के अवसर पर नौतनवा कस्बे के ठाकुर मंदिर से आज शनिवार को श्री श्याम मित्र मंडल समिति द्वारा श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा ठाकुर द्वारा से चलकर गुरुद्वारा मार्ग होते हुए हनुमान चौक से होकर गांधी चौक स्थित श्याम शक्ति धाम मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस निशान यात्रा में नौतनवा और सोनौली के बड़ी संख्या में महिला पुरुष अलग-अलग जत्थे में भाग लिए। निशांत यात्रा के दौरान जगह जगह श्रद्धालु निशान के साथ नृत्य करते देखे गए।
निशान यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी किया गया।
निशान यात्रा में नौतनवा नगर के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, सोनौली के युवा समाजसेवी बैजू यादव, श्री कृष्णा बेरीवाला, गौतम जोशी, जितेंद्र जायसवाल भाजपा नेता, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, पवन बेरीवाला, मुकेश बेरीवाल, सभासद राहुल दुबे, अमित यादव, राकेश जयसवाल अशोक रौनियार जयप्रकाश मद्धेशिया अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





