विधायक ने सीसी रोड का किया लोकार्पण,ग्रामीणों का पूछा हाल-चाल और सुनी समस्याएं

विधायक ने सीसी रोड का किया लोकार्पण,ग्रामीणों का पूछा हाल-चाल और सुनी समस्याएं

विधायक ने सीसी रोड का किया लोकार्पण,ग्रामीणों का पूछा हाल-चाल और सुनी समस्याएंविधायक ने सीसी रोड का किया लोकार्पण,ग्रामीणों का पूछा हाल-चाल और सुनी समस्याएं
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
लक्ष्मीपुर विकासखंड के ग्राम सभा रुद्रपुर शिवनाथ में विधायक निधि से बने सीसी रोड का आज विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने लोकार्पण कर उसे गांव के लोगों को समर्पित किया।
इस मौके पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक नौतनवा ने ग्रामीणों से उनके कुशल क्षेम पूछते हुए गांव की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से गांव का यह सड़क उपेक्षित था । कोई भी जनप्रतिनिधि इस तरफ ध्यान नहीं दिया आप द्वारा इस सड़क का निर्माण करा कर बरसात के दिनों में हो रहे दिक्कतों से उबारा है। जिसके लिए आप धन्यवाद के पात्र है। ग्रामीणो ने गांव में हाईमैक्स पोल नाली निर्माण करने की मांग किया।
विधायक श्री त्रिपाठी ने गांव के युवाओं से भी बातचीत की और उन्हें खेलने के लिए क्रिकेट किट देने की बात कही। लेकिन उससे पहले कहा कि आप परीक्षा दीजिए अच्छे नंबरों से पास होईए और तब खेल में मन लगाइए।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश मिश्रा, हरिकेश पाठक, मस्तू पांण्डेय, राम सहाय पांडे, कमरुद्दीन खान, गुड्डू यादव ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। महराजगंज उतर प्रदेश।

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे