फरेंदा में तैनात दरोगा की ब्रेन हेमरेज से मौत
फरेंदा में तैनात दरोगा की ब्रेन हेमरेज से मौत
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क: थाने में तैनात दरोगा रामअशीष यादव 50 की अचानक तबीयत खराब हुई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस अस्पताल पहुंच गए।
संतकबीरनगर जिले के मूल निवासी रामअशीष यादव 50 वर्ष रविवार को दिन में पुलिस परीक्षा ड्यूटी करने गए थे। जहां से करीब छह बजे के बाद डयूटी से वापस रूम पर लौटे थे। कमरे पर पहुंचने के कुछ देर के बाद अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके साथ के पुलिस कर्मी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां करीब साढ़े नौ बजे उनकी मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के साथ तमाम पुलिस कर्मी अस्पताल पर पहुंच गए। सूचना उनके परिजनों को दी गई। परिजन फरेंदा के लिए निकल गए थे। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के अनुसार अभी कुछ माह पूर्व रामअशीष यादव का पदोन्नती हुई थी। उनकी दो बेटी व एक बेटा है। डाॅक्टर मुकेश गुप्ता ने बताया कि ब्रेन हेमरेज से दरोगा की मौत हुई है। अस्पताल पर पहुंचने पर ब्लड प्रेशर काफी अधिक था।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





