8 वर्ष से टूटी है सड़क, नौतनवा के महुअवा रोड पर ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का लगाया बैनर
8 वर्ष से टूटी है सड़क, नौतनवा के महुअवा रोड पर ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का लगाया बैनर
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विकासखंड के ग्राम सभा महुअवा के ग्रामीणो ने राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे महुवा गांव मे जाने वाले रोड पर सड़क नहीं तो वोट नही के नारे के साथ एक बैनर टांग दिया है।
बता दे कि राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे ग्राम सभा महुअवा है। जो पिछले 8 वर्षों से जनप्रतिनिधियो के उपेक्षा का शिकार है। गांव में जाने वाला मुख्य मार्ग लगभग 8 वर्ष से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों को आने-जाने में काफी सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव नजदीक देख ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
इसी क्रम में आज महुआ मार्ग पर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर आज से विरोध दर्ज कराना शुरु का दिया है।
हालांकि महुवा के ग्राम प्रधान सहित तमाम ग्रामीण आज दोपहर को महुआ चौराहे के सटे रोड पर एक बड़ा बैनर टांग दिया है। बैनर पर लिखा है कि सड़क नहीं तो वोट नहीं।
इस मौके पर रामराज यादव, नगरजीत यादव,जयप्रकाश जयसवाल, लालचंद विश्वकर्मा, हरकेश गौड़, सरमैन गौड़, रामप्रसाद चौधरी, राधेश्याम साहनी, पिंकू चौधरी, असलम अंसारी, नंदकिशोर जायसवाल, कन्हैया, हरिश्चंद्र, मनोहर सैनी, मोहन गुप्ता, गुलाब जायसवाल, रामनयन यादव,नगरजीत यादव सहित तमाम लागा मौजूद रहे। महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





