भारत संकल्प यात्रा: हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा भारत– ऋषि त्रिपाठी, विधायक
भारत संकल्प यात्रा: हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा भारत– ऋषि त्रिपाठी विधायक
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
भारत जिस गति से हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। 2047 से पहले देश विकसित भारत बन जाएगा।
उक्त बातें आज नौतनवा नगर के वार्ड नंबर 16 बहादुर शाह नगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचना चाहिए। सरकारी की योजना नेताओं या साधन संपन्न लोगों के लिए नहीं है। योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र,महिलाओं को उपहार व आशीर्वाद देकर, गोद भराई की रस्म एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार को पूरा किया।
इसके पहले विधायक नौतनवा का अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने बुके देकर उनका स्वागत किया और कहा कि मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी के गांव गांव भ्रमण सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच रहा है। इसके उपरान्त विधायक ने सभी को संकल्प दिलाया।
इस दौरान नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया,भाजपा नेता प्रदीप पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।
इस भौके पर मुख्य रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,अमित यादव,लल्लू जायसवाल,राकेश जायसवाल,अभय कुमार,अनिल जायसवाल,संजय मौर्या,राजू अग्रहरी,अनिल मद्धेशिया व नितेश त्रिपाठी,अनिल पटवा,रवि त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





