नौतनवा: भगवान श्री परशुराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज से शुरू
नौतनवा: भगवान श्री परशुराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज से शुरू
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के आराध्य देवी माता बनैलिया मंदिर परिसर में भगवान श्री परशुराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। यह मंदिर पूर्वांचल का पहला भगवान श्री परशुराम का मंदिर है।
बता दे कि आज मंगलवार सुबह 9:00 बजे से ही पूजन एवं अधिवास एवं अनुष्ठान कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। बुधवार 21 फरवरी को आधिवास पूजन एवं अन्य अनुष्ठान कार्यक्रम संपन्न होंगे। गुरुवार 22 फरवरी को कलश यात्रा सुबह 8:30 बजे से नगर भ्रमण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 23 फरवरी सुबह 11:00 बजे प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रृंगार आरती सहित समस्त अतिथियों का सम्मान एवं उद्बोधन कार्यक्रम भी आयोजित है। 23 फरवरी शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
बताते चलें कि भगवान श्री हरि विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी का अयोध्या से आए प्रकांड विद्वानों द्वारा पूजा विधि विधान से कराई जा रही है।
उक्त आशय की जानकारी श्री परशुराम सेवा समिति नौतनवा के सदस्य रवि त्रिपाठी ने दी है। श्री त्रिपाठी ने समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया है की अधिक से अधिक संख्या में माता बनैलिया के दरबार में पहुंचकर इस कार्यक्रम को भव्य बनाएं।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





