नेपाल: बीरगंज में मूर्ति विसर्जन पर बवाल, हिंसा, कर्फ्यू

नेपाल: बीरगंज में मूर्ति विसर्जन पर बवाल, हिंसा, कर्फ्यू

नेपाल: बीरगंज में मूर्ति विसर्जन पर बवाल, हिंसा, कर्फ्यू
आई एन न्यूज नेपाल डेस्क: नेपाल के बीरगंज इलाके में मां सरस्‍वती मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हो गया है। हिंदुओं और मुस्लिमों में हिंसा, कर्फ्यू लगा दिया गया है। नेपाल सरकार ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था को मजबूत करने के लिए 1000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया है। नेपाल सरकार ने बीरगंज में सोमवार शाम से हीअनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच देवी सरस्‍वती की मूर्ति के विसर्जन को लेकर रौताहाट में विवाद हो गया। इसके बाद हिंसा भड़क उठी। जिला प्रशासन ने हिंसा को भड़कने से रोकने के लिए पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। यह कर्फ्यू नगवा चौक, तिलाबे ब्रिज, परबनीपुर पर्सा और मैत्री पुल पर लगाया गया है।
नेपाल पुलिस और सेना के 1000 जवानों को तैनात किया गया है ताकि सुरक्षा व्‍यवस्‍था को सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन ने कहा है कि यह कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि देवी सरस्‍वती की मूर्ति को एक स्‍थानीय झील में विसर्जित किया जाना था और इसी दौरान हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष में विवाद हो गया और हिंसा भड़क उठी। जिला प्रशासन ने कहा है कि किसी को भी इकट्ठा होने, बैठक करने, रैली निकालने या सड़क पर चलने पर रोक दिया गया है।
सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच में मूर्ति का विसर्जन किया गया। बताया जा रहा है कि बीरगंज हिंसा के बाद देवी सरस्‍वती की मूर्ति 3 दिन तक सड़क पर पड़ी रही। इसके बाद भारी पुलिस बल के बीच इस मूर्ति का विसर्जन किया गया है। इस बीच विवाद को शांत कराने के लिए कई राजनीतिक दल, सांसद और वरिष्‍ठ सुरक्षा अधिकारी ऐक्‍शन में आ गए हैं। नेपाल पुलिस के डीआईजी यज्ञ विनोद पोखरेल समेत कई आला अधिकारी पिछले दो दिनों से बीरगंज में डेरा डाले हुए हैं ताकि हालात को नियंत्रण में लाया जा सके। रौताहाट के मुख्‍य जिला अधिकारी हीरालाल रेगमी ने कहा कि सभी पार्टियों की बैठक के बाद देवी सरस्‍वती की मूर्ति का विसर्जन संभव हो गया है।
नेपाल /काठमांडू

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे