तकनीकी दक्षता से ही देश का विकास होगा – फतेह बहादुर सिंह

तकनीकी दक्षता से ही देश का विकास होगा - फतेह बहादुर सिंह

तकनीकी दक्षता से ही देश का विकास होगा – फतेह बहादुर सिंह
राइडर- स्मार्टफोन वितरण समारोह ।
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क: आज के तकनीकी क्रांति के युग में जब तक युवा तकनीकी रूप से दक्ष नहीं होंगे तब तक उनका सर्वांगीण विकास नहीं होगा। क्योंकि आने वाला समय तकनीकी का है। पूरी दुनिया में जिन देशों ने तकनीकी के साथ अपने को सशक्त बनाया वे देश आज विकसित देश हैं। भारत में भी अब तकनीकी दक्षता बढ़ रही है। उक्त बातें कैंपियरगंज की विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंद नगर महाराजगंज में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा।
उन्होंने कहा कि भारत के तकनीकी विशेषज्ञ ही पूरी दुनिया में सिरमौर है। चाहे हम गूगल की बात करें या फिर माइक्रोसॉफ्ट की सभी भारत के ही पढ़े-लिखे इंजीनियर हैं। जब पूरी दुनिया में भारत के तकनीकी रूप से दक्ष युवा आगे बढ़ा सकते हैं तो वे देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण की योजना शुरू की। पूरे प्रदेश में इस योजना से युवाओं में गजब का उत्साह है और आज इस महाविद्यालय में भी छात्र-छात्राओं को देखकर लग रहा है कि इनमें भी आगे बढ़ाने की लालसा है। अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम पाण्डेय ने मुख्य अतिथि विधायक जी से कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि आपकी बड़ी बहन हमारे ही महाविद्यालय की स्नातक हैं और हमारी एलुमिनाई हैं। डॉक्टर पाण्डेय ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मार्टफोन वितरण की योजना पर भी प्रकाश डाला और विधायक जी से महाविद्यालय के प्रति कुछ करने का आग्रह किया। समारोह का संचालन नोडल अधिकारी डॉ वैभव मणि त्रिपाठी ने किया । इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कुल 303 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि गणेश दत्त त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता संगम द्विवेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बंशीधर जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह, रघुनाथ सिंह, दिलीप यादव, दिनेश मिश्रा सहित महाविद्यालय की सभी शिक्षक कर्मचारी तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे